अभी तो काँटों भरे दश्त की करो बातें
अभी तो जैब ओ गरेबाँ में तार बाक़ी है
अभी तो काटना है तेशों से चट्टानों को
अभी तो मरहला-ए-कोहसार बाक़ी है
अभी तो झेलना है संगलाख़ चश्मों को
अभी तो सिलसिला-ए-आबशार बाक़ी है
अभी तो ढूँडनी हैं राह में कमीं-गाहें
अभी तो मारका-ए-गीर-ओ-दार बाक़ी है
अभी न साया-ए-दीवार की तलाश करो
अभी तो शिद्दत-ए-निस्फ़ुन-नहार बाक़ी है
अभी तो लेना है हम को हिसाब-ए-शहर-ए-क़िताल
अभी तो ख़ून-ए-गुलू का शुमार बाक़ी है
अभी यहाँ तो शफ़क़-गूँ कोई उफ़ुक़ ही नहीं
अभी तसादुम-ए-लैल-ओ-नहार बाक़ी है


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें