सर्द हवाओं ने दस्तक दे दी है, गर्म कपड़े , रजाई, कम्बल सब निकल गए हैं | तो कम्बल में चाय की चुस्कियों के साथ किताबें हो तो क्या बात है तो फटाफट चेकलिस्ट कीजिये Best Books To Read in Hindi Decemeber 2018 :
1. Best Books To Read लिस्ट में पहला नाम आता है: दिव्य प्रकाश दूबे जी की किताबों का | मसाला चाय, मुसाफिर कैफ़े से नयी वाली हिंदी (#naiwalihindi) को युवाओं से जोड़ने वाले दिव्य स्टोरीबाज़ी के लिए भी जाने जाते हैं| मसाला चाय का हाल में अंग्रेजी संस्करण भी आया है और अमेज़न पर खूब बिक रहा है | मुसाफिर कैफ़े जहा आपको उत्तराखंड की खूबसूरती से बांधे रखेगा तो मसाला चाय आपकी चुस्कियों का स्वाद और भी मज़ेदार कर देगी|
Buy Now: मसाला चाय, मुसाफिर कैफ़े
2. सत्य व्यास: नयी वाली हिंदी के सूत्रधार में सत्य व्यास का भी नाम आता है बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, यानी बीएचयू से लॉ की पढ़ाई करने और वहां के भगवानदास होस्टल के किस्से को बनारस टाकीज़ में पिरोने वाले लेखक हिंदी पढ़ने वालों को नया फ़्लेवर देने में कामयाब रहे | इनकी दिल्ली दरबार भी लोगो को खूब पसंद आयी|
Buy Now: बनारस टाकीज़, दिल्ली दरबार
3. Best Books To Read लिस्ट में अगला नाम है निखिल सचान का! नमक स्वादानुसार, ज़िंदगी आइस पाइस और यू पी 65 से अपनी अलग पहचान बनाने वाले निखिल बहुत कम समय में हिंदी लेखकों की सूची में आगे बढ़ रहे हैं |
4 . नीलेश मिश्रा: बात बे बात अपनी बात कहता है... रेडियो पर ये आवाज़ सुनते ही, घर के सारे काम बंद कर कहानी में खो जाते थे याद शहर की कहानियों का कलेक्शन इस ठण्ड में आपको सुखद एहसास दिलाएगी | याद शहर vol 1 & 2 को जरूर पढ़िए|
Buy Now: याद शहर vol 1 and 2
Buy Now: याद शहर vol 1 and 2
5. संदीप देव की कहानी कम्यूनिस्टों की Best Books To Read की लिस्ट में इस किताब को रखना इसलिए भी जरुरी है क्योकि ये जानना जरुरी है लेफ्ट और राइट क्या है? दोनों विचारधारा में इतनी असमानताएं क्यों है?
Buy Now: कहानी कम्यूनिस्टों की
कुछ और किताबें भी हैं जो आप चुन सकते हैं: ज़िंदगी ५०-50, इश्कियापा, नीला स्कार्फ,
अगर आपको मेरी Best Books To Read लिस्ट पसंद आयी तो दोस्तों के बीच शेयर कीजिये और हमें बताइये आपकी विश लिस्ट में क्या है?
Buy Now: कहानी कम्यूनिस्टों की
कुछ और किताबें भी हैं जो आप चुन सकते हैं: ज़िंदगी ५०-50, इश्कियापा, नीला स्कार्फ,
अगर आपको मेरी Best Books To Read लिस्ट पसंद आयी तो दोस्तों के बीच शेयर कीजिये और हमें बताइये आपकी विश लिस्ट में क्या है?

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें